WhatsApp Image 2025-05-22 at 4.14.00 PM
previous arrow
next arrow
JVSTV पर देखें

JVSTV - एक परिचय

झारखण्ड विधान सभा टी0वी० (JVSTV) का प्रारम्भ सदन की कार्यवाहियों का सीधा प्रसारण, संसदीय ज्ञान तथा विज्ञान एवं समसामायिक विषयों के तथ्यपरक प्रस्तुति के उद्देश्य से लोकसभा व राज्यसभा  टी0वी० के तर्ज पर विहित प्रकिया का पालन करते हुए आदेश सं0०-0स्था0-466/202-48.7. दिनांक-05/03/2021 द्वारा

  माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा,  श्री रबीन्द्र नाथ महतो जी के मार्गदर्शन में,श्री हेमन्त सोरेन माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के करकमलों द्वारा दिनांक-23/03/2021 को झारखण्ड विधान सभा टी०वी० का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Press Release

झारखंड विधान सभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक हुई आयोजित
आज झारखंड विधान सभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत माननीय अध्यक्ष, झारखंड विधान सभा सह सभापति, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखण्ड शाखा श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य से की। सी पी ए झारखंड शाखा के पूर्व माननीय सदस्य रामदास सोरेन एवं रामचंद्र नायक के निधन पर एक मिनट का मौन धारण भी किया गया । माननीय अध्यक्ष ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना एवं संगठन की भूमिका के संबंध में कहा कि वर्ष 1911 में गठित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ 56 देशों का भव्य संगठन बनकर उभरा है जो संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है ,सुशासन लोकतंत्र एवं मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए तथा विधायिकाओं की क्षमता का विकास करता है । माननीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक सिमित न होकर,ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक़्क़ी में हम अपनी भागीदारी किस तरह निभा पाये इस पर भी हमें सोचना चाहिए। आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि सी पी ए॰ का 69वाँ सम्मेलन Cape Town, South Africa में आयोजित होगी । बैठक में उपस्थित संसदीय कार्य मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विगत कई दिनों से ईरान, ईजराइल और अमेरिका के बीच अनावश्यक युद्ध जारी है। तीनों देशों के बीच युद्ध का परिणाम विश्व के अन्य देशों को झेलना पड़ रहा है। महंगाई बढ़ गई है। आम लोग गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। अन्य प्रकार की आर्थिक क्षति का सामना भी विभिन्न देशों को करना पड़ रहा है।इसके साथ उन्होनें कहा कि संयुक्त राष्ट्र के बाद राष्ट्रमंडल संसदीय संघ विश्व का दूसरा व्यापक लोकतांत्रिक मंच माना जाता है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना तथा मानवाधिकारों एवं समावेशी शासन को बढ़ावा देना है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में विश्व के 56 से अधिक देशों की सहभागिता है और 180 से अधिक शाखाओं का एक विशाल नेटवर्क है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ को अपने उद्देश्यों को अस्तित्व देने के लिए मूक दर्शक बने रहने के बजाय युद्ध समाप्त करने और वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करने की दिशा में हस्तक्षेप करना चाहिए। प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा श्री रंजीत कुमार ने बैठक में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किये एवं जानकारी दी कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सदस्यों की संख्या वर्तमान में 146 है। उक्त बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर , माननीय सांसद श्नी चंद्नप्रकाश चौधरी, माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, माननीय सदस्य श्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह , माननीय सदस्य श्री रामचंद्र सिंह, माननीय सदस्या डॉ0 नीरा यादव, माननीय सदस्य श्री राज सिन्हा, माननीय सदस्य श्री उदय शंकर सिंह, माननीय सदस्या श्रीमती सबिता महतो, माननीय सदस्य श्री नागेन्द्र महतो, माननीय सदस्य श्री नमन बिक्सल कोनगाड़ी, माननीय सदस्य श्री भूषण ब़ड़ा, माननीय पूर्व सदस्य श्री कोचे मुण्डा, माननीय पूर्व सदस्य श्री शशांक शेखर भोक्ता, माननीय पूर्व सदस्य श्री रामचन्द्र केशरी, माननीय पूर्व सदस्या श्रीमती सुधा चौधरी, माननीय पूर्व सदस्य श्री जयप्रकाश गुप्ता, माननीय पूर्व सदस्या श्रीमती मेनका सरदार, माननीय पूर्व सदस्य श्री बड़कुंवर गागराई, माननीय पूर्व सदस्य श्री गिरिनाथ सिंह, माननीय पूर्व सदस्य श्री थॉमस सोरेन, माननीय पूर्व सदस्य श्री दिनेश कुमार षड़ंगी, माननीय पूर्व सदस्य श्री विनोद कुमार सिंह, माननीय पूर्व सदस्य श्री राजेश रंजन, माननीय पूर्व सदस्य श्री लम्बोदर महतो, माननीय पूर्व सदस्य श्री नारायण सिंह सहित सी0पी0ए झारखंड शाखा से जुड़े माननीय सदस्य उपस्थित रहे। 07 April 2026
बिहार विधान परिषद् की "बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति" का झारखण्ड विधान सभा की सिस्टर कमिटि के साथ शिष्टाचार बैठक

आज बिहार विधान परिषद् की “बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति” राज्य के बाहर झारखण्ड एवं अन्य राज्यों की अध्ययन यात्रा के दौरान राँची आई। झारखण्ड विधान सभा की सिस्टर कमेटी के साथ शिष्टाचार बैठक की। बैठक झारखण्ड विधान सभा स्थित प्रशासनिक कक्ष में भोजन आवकाश के दौरान अपराहन् 01:00 बजे हुई। माननीय सभापति श्रीमती कल्पना सोरेन मुर्मू ने सर्वप्रथम सभी माननीयों सदस्यों को सम्मानित किया तर्दोरान्त दोनों समितियों ने “बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण” विषयक पर अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में बिहार विधान परिषद् की “बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति” की ओर से डॉ० कुमुद वर्म, सभापति, श्रीमती रीना देवी, सदस्या-सह-मुख्य सचेतक बिहार विधान परिषद्, डॉ० निवेदिता सिंह, सदस्या एवं अन्य उपस्थित थे। बैठक के उपरान्त बिहार विधान परिषद् के सभी माननीय सदस्यों ने माननीय सभापति श्री कल्पना सोरेन के नेतृत्वा में झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से भी मुलाकात की।
18 March 2026

माननीय मुख्यमंत्री,श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधान सभा में माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो को पुस्तक एवं अन्य कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की

आज माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड, श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधान सभा में माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो , माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी और माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर को माननीय अध्यक्ष महोदय के कार्यालय कक्ष में सत्र के भोजनावकाश के दौरान वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम – दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) में राज्य सरकार द्वारा Vision 2050 को लेकर किए प्रयासों से जुड़ी “JHARKHAND RISING: A GLOBAL STORY” पुस्तक एवं अन्य कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की ।’
18 March 2026

डॉ. अभय सागर मिंज की उपलब्धि बना झारखण्ड के गौरव का विषय

डॉ. अभय सागर मिंज को जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया है। इस क्रम में डॉ. मिंज ने झारखण्ड विधान सभा पहुंचकर माननीय अध्यक्ष, श्री रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय, ने उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया । माननीय अध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य एवं समाज के लिए गौरव का विषय हैं तथा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
यह पुरस्कार 15 मई 2026 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान बागमती यूनेस्को क्लब, जो दुनिया भर में हाशिए पर पड़े समुदायों के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले विद्वानों को सम्मानित करता है, के द्वारा दिया जा रहा है। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों, और आदिवासी समुदायों के उत्थान के प्रति समर्पण एवं समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है।
17 March 2026

झारखण्ड विधान सभा परिसर के औषधालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

आज झारखण्ड विधान सभा परिसर के औषधालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड, श्री हेमन्त सोरेन एवं माननीया मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, माननीय सदस्य श्री सुरेश बैठा,माननीय सदस्य श्री अमित कुमार, माननीय सदस्य श्री आलोक सोरेन, माननीय सदस्य श्री राम सुर्या मुण्डा, माननीय सदस्य श्री सुदीप गुड़िया एवं माननीय सदस्य श्री जयराम महतो समेत 19 लोगों ने रक्तदान किया ।
कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो , माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉo इरफान अंसारी सहित अन्य विभागों के माननीय मंत्री एंव माननीय सदस्यगण मौजूद रहे ।उपस्थित सभी माननीय मंत्री एवं माननीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने रक्तदान के के लिए लोगों को प्रेरित किया और लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
16 March 2026

विधान सभा भ्रमण पर आईं पोटका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं, माननीय अध्यक्ष से की मुलाकात

आज दिनांक – 14.03.2026 को माननीय सदस्य, श्री संजीव सरदार के विधानसभा क्षेत्र ,पोटका से प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका की छात्राओं ने आज झारखण्ड विधान सभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही देखा । सदन की कार्यवाहियो देखने के उपरांत छात्राओं ने माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा, श्री रबीन्द्रनाथ महतो से भेंट की।
माननीय अध्यक्ष ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम एवं लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी और जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दिए ।
इस अवसर पर पोटका के माननीय विधायक श्री संजीव सरदार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
14 March 2026

माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा जन सुरक्षा को समर्पित झारखण्ड पुलिस को पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराया गया

आज दिनांक – 13.03.2026 को झारखण्ड विधान सभा परिसर में सत्र अवकाश के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा जन सुरक्षा को समर्पित झारखण्ड पुलिस को पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराया गया ।
अत्याधुनिक 12 नऐ थानों के ऑनलाइन शिलान्यास के साथ पेट्रोलिंग वाहन एवं दो पहिये वाहन झारखण्ड पुलिस को ‘सेवा ही लक्ष्य’ को दृष्टिपथ पर रखते हुए सुपुर्द किया गया ।
13 March 2026

यूनिसेफ की जेंडर रिस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन विषय पर एक गोलमेज परिचर्चा

आज दिनांक 12 मार्च 2026 को झारखण्ड विधान सभा परिसर में यूनिसेफ की झारखण्ड इकाई द्वारा जेंडर रिस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन विषय पर एक गोलमेज परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में माननीय अध्यक्ष, श्री रबीन्द्र नाथ महतो एवं माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक शिक्षा में लैंगिक समानता, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन तथा विद्यालयों में समावेशी एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित माननीय सदस्यों एवं विशेषज्ञों ने इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक संवेदनशील एवं सशक्त बनाने पर अपने विचार साझा किए।
12 March 2026

झारखण्ड विधान सभा में आज आठवां कार्यदिवस के साथ सदन की कार्यवाही दिनांक - 09.03.2026 तक के लिए स्थगित

सभा की कार्यवाही 11:00 बजे से शुरू हुई। प्रश्नकाल के अंतर्गत आज प्रश्न वर्ग 05 में चयनित विभागों के कुल 48 प्रश्न सूचीबद्ध थे। इनमें से 6 प्रश्नों पर सदन में विस्तृत चर्चाएं हुई ।अल्प सूचित प्रश्न के तहत माननीय सदस्य श्री चंद्रदेव महतो एवं श्री राज सिंहा का “स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग” का तथा श्री देवेंद्र कुवंर और श्री राजेश कच्छप का “राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग” का प्रश्न उत्तरित हुआ।
वहीं तारांकित प्रश्नों के तहत श्री कुशवाहा शशि भूषण मेहता और श्री अरूप चटर्जी का “स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग” के प्रश्नों पर संबंधित मंत्री का जवाब लिया गया।
आज शुक्रवार होने के कारण सदन की प्रथम पाली की कार्यवाही 12: 30 बजे ही स्थगित हो जाती है। दुसरी पाली में ध्यानाकर्षण की मात्र एक सूचना पर सरकार का वक्तव्य लिया गया। यह सूचना श्री प्रकाश राम का “राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग” से संबंधित था ।
आज “ग्रामीण विकास विभाग”,” ग्रामीण कार्य विभाग” और “पंचायती राज” विभाग के अनुदान मांगों पर सदन में चर्चाएं हुई एवं उस पर सरकार का उत्तर तथा मतदान हुआ । अनुदान की मांगों पर चर्चा की शुरुआत माननीय सदस्य श्रीमती नीरा यादव के कटौती प्रस्ताव के साथ शुरू हुआ। अनुदान की मांगों पर चर्चा में सत्ता पक्ष विपक्ष के कई माननीय सदस्य भाग लिए।
चर्चा का उत्तर माननीय मंत्री श्रीमती श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह द्वारा दिया गया।

27 Feb 2026

बजट सत्र के निमित्त झारखण्ड विधान सभा में हुई बैठके

आज दिनांक- 17.02.2026 को 01:00 बजे अप0 में षष्ठम झारखण्ड विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र के व्यवस्थापूर्वक संचालन के निमित्त झारखण्ड विधान सभा के विधायक दल के नेताओं / प्रतिनिधियों के साथ श्री रबीन्द्र नाथ महतो, माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में बजट सत्र के औपबंधिक कार्य दिवसों के संबंध में चर्चाएँ हुई। माननीय अध्यक्ष महोदय ने दलीय नेताओं / प्रतिनिधियों से आगामी सत्र के निमित्त सुझाव मांगे एवं विभिन्न सुझावों पर बैठक में विचार-विमर्श हुए। दिनांक – 23.02.2026 को राज्य में नगर निकाय चुनाव के मतदान घोषित होने के कारण बैठक में उक्त तिथि के विधायी कार्यों को परिवर्तित करने पर सहमती बनी, जिसकी अंतिम रूप से घोषणा सत्र के दौरान कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में ली जायेगी ।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री – सह – नेता, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, श्री हेमन्त सोरेन, माननीय संसदीय कार्यमंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, माननीय नेता प्रतिपिक्ष-सह-नेता, भारतीय जनता पार्टी श्री बाबूलाल मराण्डी, माननीय सदस्य सह नेता, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस श्री प्रदीप यादव, माननीय सदस्य -सह- नेता, राष्ट्रीय जनता दल श्री सुरेश पासवान एवं माननीय सदस्य श्री निर्मल महतो, आजसू पार्टी उपस्थित रहे। झारखण्ड विधान सभा के प्रभारी सचिव, श्री रंजीत कुमार एवं उप सचिव, श्री हरेन्द्र साह भी बैठक में उपस्थित रहे।
आज 11:00 बजे पूर्वा० को माननीय अध्यक्ष महोदय ने विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में माननीय अध्यक्ष महोदय ने कहा कि अगामी बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए, जिन पदाधिकारियों को उनके विभागों से माननीयों के प्रश्नो के उत्तर देने का दायित्व दिया गया है। वे इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे कि उत्तर उसी परीपेक्ष में हो कि जिस दृष्टिकोण से प्रश्न पूछे गये है। उन्होंने यह भी कहा कि सदन के कार्यवाहियों के दौरान पदाधिकारी दीर्घा में वरीय पदाधिकारी अवश्यक रूप से उपस्थित रहें। प्रश्नों के उत्तर सभा सचिवालय को चार बजे अपराह्न तक उपलब्ध करा दिये जाये तथा जिन विभागों का विधेयक उपस्थापन होना हो ससमय सभा सचिवालय को विभाग उपलब्ध कराये ताकि माननीय सदस्यों को विधेयकों के अध्ययन करने का समय मिलें। माननीय अध्यक्ष महोदय ने विभाग के वरीय पदाधिकारियों को विभागों के लंबित सूचनाएँ, ध्यानकर्षण एवं लंबित आश्वासनों का निपटारा त्वरित ढंग से करने का निदेश दिया एवं सत्र के दौरान दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति एवं एम्बुलेस की सुविधाओं के संबंध में भी दिशा निर्देश दिये। इस बैठक में माननीय अध्यक्ष महोदय के साथ संसदीय कार्यमंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर भी उपस्थित रहे एवं विभागों के उच्च अधिकारी, श्री अविनाश कुमार, मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार, श्रीमती वन्दना दादेल, प्रधान सचिव, गृह विभाग, झारखण्ड सरकार, श्री अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार, श्री अबू बकर सिद्दिकी, सचिव, कृषि एवं पशुपालन विभाग, झारखण्ड सरकार, श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, आई0जी0, श्री अबू इमरान, सचिव, पेयजल विभाग, झारखण्ड सरकार एवं अन्य विभागों के संबंधित पदाधिकारी तथा उपायुक्त, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची उपस्थित रहे ।

आज 02:30 बजे अप0 में माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा, षष्ठम झारखण्ड विधान सभा के पंचम् (बजट) सत्र के व्यवस्थापूर्वक प्रसारण एवं प्रकाशन के निमित्त झारखण्ड विधान सभा के पत्रकार दीर्घा समिति के साथ भी बैठक की, जिसमें पत्रकार दीर्घा समिति के संयोजक के साथ दीर्घा समिति के अधिकतर सदस्य उपस्थित रहे ।

17 Feb 2026

माननीय सदस्य श्री सुरेश पासवान ने माननीय अध्यक्ष झारखंड विधान सभा, श्री रबीन्द्रनाथ महतो से उनके कार्यालय कक्ष में अपने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ की मुलाक़ात

आज 11:30 पू० को झारखंड विधानसभा में माननीय सदस्य श्री सुरेश पासवान माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्रनाथ महतो से उनके
कार्यालय कक्ष में अपने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ मुलाक़ात किया । वे अपने क्षेत्रीय विकासात्मक कार्यों के संबंध में अध्यक्ष महोदय से जानकारियां साझा कीं विशेषकर बाबा नगरी के धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित कैसे किया जाए इस पर चर्चाएँ हुई ।आगामी बजट सत्र को लेकर भी विभिन्न विषयों पर वार्ताएँ हुईं ।

09 Feb 2026

68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ कॉनफ्रेंस में माननीय अध्यक्ष का संबोधन

68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ 05 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित है।

प्लेनरी सत्र के अंतिम कार्यशाला में

माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा

श्री रबींद्रनाथ महतो ने “राष्ट्रीय संसद बनाम प्रांतीय, प्रादेशिक और विकेंद्रीकृत विधान – शक्ति के पृथक्करण की रक्षा और संरक्षण”

विषय पर बारबाडोस एसेंबली में विभिन्न देशों के राजनयिकों के समक्ष अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि,

सत्ता को हमेशा जवाबदेही और नैतिक व्यवस्था द्वारा नियंत्रित किया जाना चाहिए। मोंटेस्क्यू ने बाद में शक्तियों के पृथक्करण के अपने सिद्धांत में जिसे संहिताबद्ध किया, भारत के प्राचीन ग्रंथों में पहले से ही निहित थाः कि स्थिरता तभी आती है जब अधिकार विभाजित और सामंजस्यपूर्ण होता है,न कि केंद्रित हों।

हमारे संविधान के प्रमुख निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने इस संतुलन को उल्लेखनीय स्पष्टता के साथ समझाया। उन्होंने कहा, “संघवाद का मूल सिद्धांत यह है कि विधायी और कार्यकारी प्राधिकरण केंद्र और राज्यों के बीच विभाजित होता है, केंद्र द्वारा बनाए गए किसी कानून द्वारा नहीं बल्कि संविधान द्वारा ही” यह योजना न केवल राष्ट्रीय एकता की रक्षा करती है, बल्कि प्रांतीय स्वायत्तता को भी पोषित करती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि भारत में लोकतंत्र उतना ही विविध है जितना कि यह लोगों की सेवा करता है।

राष्ट्रीय संसदें और प्रांतीय विधानसभाएं सर्वोच्चता के लिए प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं; वे लोकतंत्र के पूरक स्तंभ हैं। प्रत्येक का अपना जनादेश होता है, लेकिन वे मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि शासन के हर स्तर पर लोगों की आवाज सुनी जाए।

लोकतंत्र की वास्तविक ताकत इस बात में नहीं है कि किसी संस्थान के पास कितनी शक्ति है, बल्कि यह है कि वह कितनी जिम्मेदारी से खुद को अतिक्रमण से रोकता है।

भारत में झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में, मैंने देखा है कि कैसे यह संतुलन लोगों को सशक्त बनाता है। हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में, एक दूरदराज के गांव में किसान की आवाज, एक औद्योगिक शहर में युवाओं की आकांक्षाएं और हमारे जंगलों में स्वदेशी समुदायों की चिंताओं को विधायी प्रक्रिया में जगह मिलनी चाहिए। यह तभी संभव है जब राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाएं एक-दूसरे के पूरक हों-राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने वाली संसद और स्थानीय पहचान और आकांक्षाओं का पोषण करने वाली प्रांतीय विधानसभाएं।

​इसलिए आइए हम एक नए संकल्प के साथ इस सम्मेलन को छोड़ दें।

आइए हम अपनी संस्थाओं की पवित्रता को बनाए रखने, संवैधानिक सीमाओं का सम्मान करने और शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

ऐसा करके, हम केवल कानूनी सिद्धांतों का बचाव नहीं कर रहे हैं; हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्रता और लोकतंत्र की नींव को सुरक्षित कर रहे हैं।

इस सत्र में राज्य सभा के माननीय

उपसभापति श्री हरिवंश,झारखंड से सम्मेलन में भाग ले रहे माननीय सदस्य श्री नवीन जयसवाल तथा ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के  पार्लियामेंट्रियन भी माननीय अध्यक्ष महोदय के साथ उपस्थित रहे।

11 Oct 2025

सी.पी.ए के 68वें कॉन्फ्रेंस में पहुँचे माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा

माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधानसभा, श्री रबिन्द्र नाथ महतो  सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सी.पी.ए) झारखण्ड शाखा में भाग लेने पहुँचे बारबाडोस ।

झारखण्ड से कॉन्फ्रेेंस मे भाग लेने हेतु माननीय सदस्य श्री नवीन जयसवाल  भी माननीय अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं । 05 अक्टूबर से 12 अक्चूबर 2025, तक बारबाडोस की आयोजित हो  रही है । इस सम्मेलन का मुख्य थीम  ‘ The Commonwealth : a global partner ‘ है । वैश्विक लोकतंत्र संकट, तकनीकी परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक असमानताएँ,आदि बड़े चुनौतियों के साथ साथ संसदीय विषयों पर सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में चर्चा होंगी।उद्घाटन समारोह से कॉन्फ़्रेन्स की शुरुआत हो चुकी है।कॉन्फ़्रेन्स के दौरान विभिन्न कार्यशालाएं होंगी। माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्रनाथ महतो भी कॉन्फ़्रेन्स में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

08 Oct 2025

'बेहतर जीवन जीने की कला' विषय पर कार्यशाला का आयोजन

झारखंड विधान सभा में 18 सितंबर को 12.30 बजे अप० को बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।

यह कार्यशाला मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि स्वर्गीय के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यशाला में माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबींद्रनाथ महतो ,माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी, माननीय सदस्य श्री रामचंद्र सिंह एवं झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव श्री माणिक लाल हेम्ॿम सहित सभा सचिवालय के अधिकारी /कर्मी उपस्थित रहें।

इस कार्यशाला में मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि स्वर्गीय ने बताया कि रोज़ इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार की वस्तु ,खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ का किस प्रकार से सेवन करें अथवा त्याग करे ताकि जीवन निरोग रूप से जिया जा सके।

इस विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।

इन्होंने समाज में लोगों के दैनिक दिनचर्या पर विशिष्ट दृष्टिकोण भी रखे।

छोटे छोटे आदतों को सुधारकर कैसे बड़े बड़े बीमारियों को शरीर से दूर रखा जा सकता है इसके उपाय बताया।

इन्होंने अपने बारे जानकारी दी कि वे, ऐसे 72 वर्षीय युवा हैं जो 45 वर्षों में टूथ ब्रश टूथ पेस्ट नहीं किया । चाय काफी नहीं पी ।शेविंग क्रीम साबुन शैंपू नहीं लगाया है।

पान गुटखा सिगरेट शराब को कभी छुआ ना हो।भोजन दिन में एक बार ही करते हो।

और इसी कारण पिछले 45 वर्षों में कभी बीमार भी नहीं पड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं वो अद्भुत व्यक्ति अरुण ऋषि “स्वर्गीय” हूँ जिन्होंने पिछले 27 वर्षों में 27 लाख किलोमीटर की यात्रा कर 2700 से अधिक कार्यशालाएं बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर आयोजित किया हूँ ।

इस आयोजन में उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य मंत्र है- एक दवा निराली पन्द्रह सेकंड की ताली।

इस कार्यशाला में माननीय अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो एंव माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी द्वारा उनकी पुस्तक “कैसे बने मेरा भारत महान” का लोकार्पण भी किया गया ।
18 Sept 2025

उप सचिव के पद पर कार्यरत पदाधिकारी कमलेश कुमार दीक्षित का आकस्मिक निधन

झारखंड विधानसभा सभा सचिवालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत पदाधिकारी कमलेश कुमार दीक्षित का 17 सितंबर देर रात आकस्मिक निधन हुआ। उनके पार्थिव शरीर को गुरूवार को झारखंड विधानसभा लाया गया । जहां झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो सहित अन्य सदस्यों विधानसभा के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी । मौके पर विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेंब्रम और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने संबोधित किया । सचिव श्री माणिक लाल हेंब्रम ने अपने शोक संदेश में कहा कि कमलेश कुमार दीक्षित की कर्त्तव्यनिष्ठा, मृदुभाषी व्यवहार और कार्य कुशलता के
लिए सभा सचिवालय परिवार उन्हें सदैव याद रखेगा। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों को दुख सहने का आत्मबल प्रदान करें।
मौके पर विधानसभा परिसर में सबों ने मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार स्वर्गीय कमलेश कुमार दीक्षित का जन्म नौ फरवरी 1971 को बेगुसराय, बिहार में
हुआ था। उन्होंने एक सितंबर 1998 को बिहार विधानसभा में चतुर्थ लिपिक श्रेणी के पद पर अपनी सेवा की शुरूआत की थी। अलग झारखंड राज्य बनने के बाद कैडर विभाजन के दौरान उन्होंने झारखंड विधानसभा में योगदान दिया था। श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में अध्यक्ष के अलावे सदस्य सरयू राय, सदस्य रामचंद्र सिंह, सदस्य राज सिन्हा और विधानसभा के अन्य अधिकारी-कर्मी शामिल थे ।

NEWS BOX

Programmes on Jvstv

Social Media Feed